{"_id":"67a3c1526779920a210cd5bc","slug":"special-operation-conducted-in-january-358-accused-including-three-prizes-arrested-palwal-news-c-24-1-snoi1004-111791-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जनवरी में विशेष अभियान चला तीन इनामी सहित 358 आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जनवरी में विशेष अभियान चला तीन इनामी सहित 358 आरोपी काबू
विज्ञापन
- लाखों रुपये की अवैध शराब, नकदी, अवैध हथियार व मादक पदार्थ किए बरामद
पलवल। धरपकड़ अभियान के तहत जिला पुलिस ने जनवरी में तीन इनामी बदमाशों सहित 358 वांछित आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की अवैध शराब, नकदी, वाहनों, अवैध हथियार व मादक पदार्थ बरामद किए।
जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रबंधक, चौकी व विशेष यूनिट प्रभारियों को अवैध व गैर कानूनी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जनवरी में 358 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान के अनुसार पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे पांच-पांच हजार के तीन इनामी बदमाशों के अलावा चार बेल जंपर को काबू किया है। अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच तमंचे, चार पिस्तौल, एक राइफल व 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। वाहन चोरी मामलों में 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 लाख से अधिक की कीमत का सामान व नकदी बरामद की है।
वहीं, मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 18.233 किलोग्राम गांजा, 16.015 ग्राम स्मैक, भारी मात्रा में नशीले एवं प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। शराब तस्करी में शामिल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर 424 बोतल देशी, 2568 बोतल अंग्रेजी व 60 बोतल बियर बरामद किए। सट्टा के मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर 35,720 रुपये बरामद किए। संवाद