फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   SP transferred 14 officers including six inspectors

Palwal News: एसपी ने छह इंस्पेक्टर सहित 14 अधिकारियों के किए तबादले

Sat, 29 Apr 2023 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
SP transferred 14 officers including six inspectors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जंगशेर को होडल अपराध जांच शाखा से पुलिस लाइन भेजा गया
पलवल। जिला पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, इंस्पेक्टर कैलाश चंद को इजी नीमका से चांदहट थाना प्रभारी लगाया गया है। इंस्पेक्टर विश्व गौरव को पुलिस लाइन पलवल से इजी नीमका लगाया गया है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह को चांदहट थाना प्रभारी से बहीन थाना प्रभारी लगाया गया है। इंस्पेक्टर अनिल को बहीन थाना प्रभारी होडल अपराध जांच शाखा प्रभारी के साथ गो हत्या निरोधक शाखा व नारकोटिक्स विभाग का प्रभार दिया गया।

इनके अलावा इंस्पेक्टर जंगशेर को होडल अपराध जांच शाखा से पुलिस लाइन भेजा गया है। इंस्पेक्टर मोहम्मद इलियास को स्पेशल डिटेक्टिव शाखा से पलवल अपराध जांच शाखा प्रभारी लगाया गया है। सब इंस्पेक्टर हनीश खान को सीआईए होडल से डिटेक्टिव शाखा, सब इंस्पेक्टर मनोज को अतिरिक्त थाना प्रभारी हथीन से थाना प्रभारी हथीन, सब इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह को हथीन गेट चौकी से पुलिस लाइन, एएसआई कुलदीप को हथीन थाना से हथीन गेट चौकी, सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र को मंडकौला चौकी से पुलिस लाइन, सब इंस्पेक्टर रामजीवन को मुंडकटी थाना से मंडकौला चौकी प्रभारी, सब इंस्पेक्टर संजय को होडल सचिवालय से पुलिस तथा एएसआई वीरेंद्र को गदपुरी थाना से होडल सचिवालय में लगाया है। एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed