फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Smuggler caught carrying 130 boxes of liquor in oxygen tank

Palwal News: ऑक्सीजन टैंक में 130 पेटी शराब छिपाकर ले जा रहे तस्कर पकड़े

Tue, 29 Aug 2023 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 29 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Smuggler caught carrying 130 boxes of liquor in oxygen tank
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। टैंपो में रखे ऑक्सीजन टैंक में शराब छिपाकर पंजाब से कानपुर ले जा रहे चालक को पुलिस की पलवल अपराध जांच शाखा ने काबू किया है। पुलिस ने टैंपो से अंग्रेजी शराब की 130 पेटियां बरामद की हैं, जिसकी कीमत आठ लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने टैंपो चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान शराब की तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

डीएसपी मुख्यालय शाकिर हुसैन के अनुसार बीती 28 अगस्त को अपराध जांच शाखा प्रभारी मोहम्मद इलियास के नेतृत्व में पुलिस टीम केएमपी एक्सप्रेस वे पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान उनकी टीम को सूचना मिली कि पंजाब से बड़ी मात्रा में शराब भरकर कानपुर की तरफ ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम द्वारा केएमपी पर नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद टीम को एक टैंपो (छोटा हाथी) आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक गाड़ी रोकने की बजाय वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने गाड़ी को चालक सहित काबू कर लिया। पुलिस ने चालक से गाड़ी में रखे सामान का बिल मांगा तो उसने एक ई-वे बिल दिया, जोकि फर्जी पाया गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर एक ऑक्सीजन टैंक मिला, जिसके अंदर 130 पेटी अंग्रेजी शराब भरी हुई है। आरोपी की पहचान जिला सोनीपत निवासी नीटू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed