फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Smart garbage collection system will start in 14 wards with Rs 5.62 crore

Palwal News: 14 वार्डों में 5.62 करोड़ से शुरू होगा स्मार्ट कूड़ा कलेक्शन सिस्टम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Smart garbage collection system will start in 14 wards with Rs 5.62 crore
हर घर से तय समय पर उठेगा कूड़ा, मोबाइल से मिलेगी वाहन की रीयल टाइम लोकेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए नगर पालिका ने एक नई योजना शुरू की है। अब शहर के सभी 14 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन निजी एजेंसी के माध्यम से होगा। इस योजना के लिए 5.62 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इसके लिए पांच वर्षों के टेंडर खोलने की प्रक्रिया एक जुलाई को शुरू होगी।

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन तय समय पर कूड़ा उठाया जाएगा। कूड़ा उठाने वाली हर गाड़ी में जीपीएस सिस्टम अनिवार्य होगा, जिससे नागरिक अपने मोबाइल पर गाड़ी की रीयल टाइम लोकेशन देख सकेंगे। यदि किसी क्षेत्र से कूड़ा न उठे तो नागरिक उसी समय मोबाइल से शिकायत दर्ज कर सकेंगे, जिससे संबंधित एजेंसी पर जवाबदेही तय हो सकेगी और लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी।
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों में कई वार्डों में कूड़े के ढेर और बदबू की समस्याएं व्याप्त हो गई थीं। लोगों को नियमित सफाई न होने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नई व्यवस्था लागू होने से न केवल यह परेशानी दूर होगी, बल्कि शहर का वातावरण भी स्वच्छ बन सकेगा। नगर पालिका इसके साथ एक दीर्घकालिक योजना पर भी कार्य कर रही है। कूड़े के निस्तारण को वैज्ञानिक और आधुनिक बनाने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए दस वर्षों का अलग टेंडर तैयार किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य कूड़े के स्थायी और टिकाऊ समाधान को लागू करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे तय समय पर घर से ही कूड़ा दें और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें। यह व्यवस्था तभी सफल होगी जब शहरवासी खुद भी सफाई व्यवस्था में सहयोग करेंगे।


जनता को होंगे ये फायदे
हर वार्ड से समय पर कूड़ा उठेगा

गाड़ी की लोकेशन मोबाइल पर देख सकेंगे

मोबाइल से तुरंत शिकायत दर्ज हो सकेगी

सफाई व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी

गंदगी, बदबू और बीमारियों से राहत मिलेगी



लंबी अवधि की योजना भी तैयार

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए 10 वर्षों का टेंडर

कूड़े का वैज्ञानिक और आधुनिक निस्तारण

स्वच्छ और टिकाऊ शहर की ओर कदम


नई व्यवस्था में हर वार्ड से तय समय पर कूड़ा उठाया जाएगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।- रेणु लता, चेयरपर्सन, नगर पालिका, हथीन

बीते महीनों में कूड़े की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी, अब यह समस्या दूर होगी। -सुमित राजपूत, पूर्व चेयरमैन, नगर पालिका, हथीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed