फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   sirsa girls wins judo competition

जूडो में सिरसा की लड़कियां छाईं

Mon, 28 Oct 2013 08:00 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Mon, 28 Oct 2013 08:00 PM IST
विज्ञापन
sirsa girls wins judo competition

गांव भिडू़की स्थित फौगाट पब्लिक स्कूल में जिला जूडो संघ द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता के अंडर-17 व अंडर-20 के तहत विभिन्न भार वर्ग में गर्ल्स कैटेगरी में सिरसा की टीम ने पहला व हिसार की टीम ने दूसरा स्थान पाया।

विज्ञापन


लड़कों के यूथ ग्रुप में रोहतक की टीम ने पहला व सोनीपत की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता राज्य जूडो संघ हरियाणा के सानिध्य में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


हिसार जिले ने कुल पंद्रह पदक हासिल किए, जिनमें सात स्वर्ण, तीन रजत व पांच कांस्य शामिल हैं। 55 किलोग्राम वजन वर्ग में आशीष ने सोनीपत के सागर को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


73 किलोग्राम वजन वर्ग में दीपक शर्मा ने रोहतक के खिलाड़ी को शिकस्त दी। 55 किलोग्राम में अंकित, 60 किलोग्राम में मनदीप ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

लड़कियों में 63 किलोग्राम वजन वर्ग में प्रियंका और 44 किलोग्राम वजन वर्ग में रीना ने स्वर्ण पदक हासिल किया। पिंकी (सिरसा) को यूथ गर्ल्स में बेस्ट जूडो प्लेयर, पूनम (पंचकूला) को जूनियर वर्ग में, दीपक (फरीदाबाद) को यूथ ब्वॉयज में और आशीष (हिसार) को जूनियर ब्वॉयज वर्ग में बेस्ट जूडो प्लेयर के खिताब से नवाजा गया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आए सभी खिलाड़ी झारखंड की राजधानी रांची में 10 नवंबर से 14 नवंबर तक होने वाली राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

पहला स्थान हासिल करने वाली लड़कियों का प्रशिक्षण कैंप गुड़गांव व लड़कों का रोहतक में लगेगा। आए हुए अतिथियों का फौगाट स्कूल के निदेशक सतीश फौगाट व प्रधानाचार्या निकेता सिंह ने फूलमालाओं से स्वागत किया।


स्कूली छात्राओं ने राजस्थानी लोकनृत्य पेश करके सबको मंत्रमुग्ध कर किया। निदेशक सतीश फौगाट ने कहा कि जूडो को प्रचारित व प्रसारित करके इसको रोजगारपरक बनाया जा सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed