{"_id":"57badcd54f1c1b6138d4ef32","slug":"shyam-sunder-became-construction-workers-union-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम सुंदर बने भवन निर्माण कामगार यूनियन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम सुंदर बने भवन निर्माण कामगार यूनियन के अध्यक्ष
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Mon, 22 Aug 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष चयनित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला भवन निर्माण कामगार यूनियन (संबंधित सीटू) का पहला सम्मलेन रविवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन के दौरान हुए चुनाव में श्याम सुंदर को सर्व सम्मति से यूनियन का अध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन
सम्मेलन की अध्यक्षता जगपाल ने की व संचालन सीटू के जिलाध्यक्ष श्रीपाल भाटी ने किया। कार्यक्रम में बतौर पर्यवेक्षक यूनियन के प्रांतीय देशराज व उपप्रधान वेदप्रकाश भी मौजूद रहे। चुनाव सर्वकर्मचारी संघ के जिला सचिव बनवारी लाल व सीटू के भागीरथ बेनीवाल की देखरेख में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रांतीय प्रधान देशराज ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार मजदूर विरोधी है। मजदूर विरोधी नीति के चलते भाजपा श्रम कानूनों को बदल रही हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, व अच्छे दिनों के इंतजार में मजदूरों का बुरे दौर से गुजर रहे हैं। यूनियन दो सितंबर को होने वाली सर्वकर्मचारी संघ की हड़ताल में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
चुनाव में चुने गए अन्य पदाधिकारियों में तारा चंद को उपप्रधान, जगराम को सचिव, राजेंद्र को सहसचिव व बिजेंद्र को कोषाध्यक्ष चुना गया। हुकम चंद, बुद्धी, नेत्रपाल, किरण पाल, नत्थूराम, गजराज, जगपाल, नरेश, चरण सिंह व महिला धन्नो तथा बीरो को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।