फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Shots fired between two brothers over a land dispute.

Palwal News: जमीनी विवाद में दो भाइयों के बीच चली गोलियां, पिता-पुत्र घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shots fired between two brothers over a land dispute.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। उपमंडल के बड़का गांव में पुश्तैनी जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई फायरिंग में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले पुनहाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए नलहड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इनमें से एक की हालत अधिक नाजुक होने पर उसे आगे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है। बुधवार देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई थी।
जानकारी के अनुसार बड़का गांव निवासी अय्यूब इन दिनों अपने परिवार के साथ पुन्हाना में रह रहा है। गांव में स्थित पुश्तैनी जमीन को लेकर उसका अपने भाई इस्माइल से लंबे समय से विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम अय्यूब अपने बेटे ओसामा के साथ खेत की जुताई कराने गांव पहुंचा था। इसी दौरान दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान फायरिंग हुई, जिसमें अय्यूब और उसका बेटा ओसामा गोली लगने से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने दोनों को नलहड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बिछोर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed