फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Shopping complex built on panchayat land worth crores of rupees

Palwal News: करोड़ों रुपये की पंचायती जमीन पर बनाया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

Thu, 16 Nov 2023 04:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Thu, 16 Nov 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
Shopping complex built on panchayat land worth crores of rupees
- सीएम विंडो पर शिकायत पर पंचायत एवं विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव ने दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। होडल-नूंह स्टेट हाईवे पर स्थित ग्राम पंचायत मलाई की करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि पर प्रभावशाली वर्ग के व्यक्ति ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाकर दुकानें किराए पर दे दीं। ग्राम पंचायत एवं प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे रहे। गांव के समाजसेवी जमशेद ने सीएम विंडो पर शिकायत की। शिकायत के बाद पंचायत एवं विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव ने जिला पलवल प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा ने भी हथीन के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोहित गर्ग को निर्देश दिए कि अवैध कब्जे हटाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोहित गर्ग ने इस संदर्भ में मलाई गांव की महिला सरपंच सजिया को लिखित निर्देश दिए हैं कि संबंधित भूमि की निशानदेही राजस्व विभाग से कराकर आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसके बावजूद अभी तक विभाग ने राजस्व विभाग के माध्यम से निशानदेही कराने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की है। इस बारे में हथीन के समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि अवैध कब्जे को हटाया जाएगा। शिकायतकर्ता जमशेद का कहना है कि यदि शीघ्र ही अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की तो 20 नवम्बर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पलवल जिले के दौरे के दौरान इस मामले को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed