फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Seven colonies regularized under Municipal Council Palwal

Palwal News: नगर परिषद पलवल के अंतर्गत सात कॉलोनियों को किया नियमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Seven colonies regularized under Municipal Council Palwal
हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय द्वारा जारी किए गए आदेश, करीब 20 हजार आबादी को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

- पलवल से 85 कॉलोनियों के नाम भेजे गए, 31 हुईं रिजेक्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय द्वारा नगर परिषद पलवल के अंतर्गत काटी गई सात कॉलोनियों को नियमित किया गया है। करीब 75 एकड़ में काटी गई इन कॉलोनियों को नियमित करने से यहां बसे करीब 20 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। अब ये लोग प्लॉट को अपने नाम विभाग में पंजीकरण करा सकेंगे। वहीं, इन कॉलोनियों में बसे लोगों को अब मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। नगर परिषद द्वारा कॉलोनियों के रास्तों को पक्का किया जाएगा। वहीं, सीवरेज व पेयजल लाइन भी डाली जाएगी।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद पलवल के अंतर्गत 85 कॉलोनियों की तरफ से आवेदन किया गया था। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय द्वारा इनमें से 31 कॉलोनियों को रिजेक्ट कर दिया गया। सात कॉलोनियों को नियमित करने के निर्देश दिए गए हैं। बाकी कॉलोनियों को अभी होल्ड पर रखा गया है। नियमित की कॉलोनियों में गांव धौलागढ़ स्थित 2.45 एकड़ में काटी 463 नंबर व 11.7 एकड़ में काटी गई 464 नंबर, गांव कुसलीपुर में 5.03 एकड़ में काटी गई 263 नंबर कॉलोनी, पलवल 1.05 एकड़ में काटी गई 284 नंबर कॉलोनी, 37.57 एकड़ में 343 नंबर कॉलोनी, 3.07 एकड़ में काटी गई 369 नंबर कॉलोनी, गांव फजलपुर में 15.27 एकड़ में काटी गई 328 नंबर कॉलोनी शामिल हैं। इन सभी कॉलोनियों में बरी 20 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बिजली, पानी, सड़क सहित मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं
पलवल में नियमित की गई सात कॉलोनियों में बसी आबादी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पेयजल व सीवर लाइन डाली जाएगी। बिजली के खंबे लगाकर लाइन खींची जाएगी। वर्तमान में इन सभी कॉलोनियों में रास्ते कच्चे पड़े हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है। इसके अलावा बास बल्लियों पर बिजली की तार डाली हुई हैंं, जिससे हादसे होते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद पलवल की सीमा बसी 85 कॉलोनियों ने आवेदन किया था, जिनमें से सात को नियमित किया गया है। 31 को रिजेक्ट किया गया है। जल्द ही इन कॉलोनी की सुविधाओं पर काम शुरू किया जाएगा। - दलजीत, भवन निरीक्षक, नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed