फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Second brother also died in Himachal accident

Palwal News: हिमाचल हादसे में दूसरे भाई की भी मौत, भीमसीका में मातम

Sun, 23 Jun 2024 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sun, 23 Jun 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Second brother also died in Himachal accident
हथीन। हथीन उपमंडल के गांव भीमसीका निवासी शौकीन की भी मौत हो गई। शौकीन हिमाचल में हुई सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उसकी मौत रविवार को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में हुई। दो दिन पूर्व उसके सगे भाई साबिर की भी इसी दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई थी। शौकीन इस हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया था। दो भाइयों की मौत से गांव में मातम का माहौल बन गया है। शौकीन के चाचा जुनेद ने बताया कि इस दुर्घटना में शौकीन के चाचा के लड़के आकिल की भी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। उसके दोनों पैर टूट गए हैं। शौकीन का शव अभी तक गांव भीमसीका में नहीं पहुंचा है। गांव वाले इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मृतक साबिर, शौकीन कार मैकेनिक थे। वे अपने साथियों के साथ एक कार को छोड़ने हिमाचल के कुमारसैन गए थे। लौटते समय नारकंडा के निकट कैंची मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई थी। साबिर की मौके पर ही मौत हो गई। शौकीन की मौत रविवार को इलाज के दौरान हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed