फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Second accused of robbery arrested, bike recovered

Palwal News: लूट का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

Mon, 01 Sep 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 01 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Second accused of robbery arrested, bike recovered
होडल। गांव बंचारी-लोहिना सड़क पर बाइक सवार युवक से लूट के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी सदर उर्फ सदरूदीन निवासी धूलगढ़ी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। मामले में पहले पुलिस ने गांव उटावड़ निवासी मोहिन को गिरफ्तार किया कर लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

घटना 29 जुलाई की है। गांव लोहिना निवासी अजय ने शिकायत में बताया कि रात साढ़े दस बजे उसकी बाइक रोककर दो बदमाशों ने कट्टा दिखाकर नकदी, मोबाइल और बाइक लूट ली थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त कट्टा पहले ही बरामद हो चुका है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed