{"_id":"69ea04c5e32fc2aadc04b521","slug":"sdo-post-vacant-people-upset-palwal-news-c-24-1-pal1006-123605-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एसडीओ का पद खाली, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एसडीओ का पद खाली, लोग परेशान
विज्ञापन
हथीन। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई संभालने वाले जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ का पद बीते 23 दिनों से खाली पड़ा है। एसडीओ राजवीर 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके बाद से अब तक इस पद पर नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है। इस कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है।
पेयजल से संबंधित शिकायतों को लेकर नागरिक जन स्वास्थ्य विभाग एसडीओ कार्यालय आते हैं। अधिकारी न होने से उन्हें निराश लौटना पड़ता है। पहाड़ी गांव के लवकुश रावत ने बताया कि उनके गांव में पेयजल वितरण की समस्या है। शिकायत करने वे हथीन आए थे, लेकिन कोई अधिकारी ही नहीं मिला। भाजपा हथीन मंडल के महामंत्री हरकेश शर्मा ने भी नए अधिकारी की जल्द नियुक्ति की मांग की है।
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की वजह से नए अधिकारी को नियुक्त करने में विलंब हो रहा है। शीघ्र ही अधिकारी की नियुक्ति कर दी जाएगी। -मोहम्मद इसराइल चौधरी, स्थानीय विधायक