{"_id":"6b08086ec8ddbcafded027fcbbf722f1","slug":"sdm-visited-a-malaria-infested-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया
अमर उजाला, हथीन
Updated Wed, 23 Oct 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने मलेरिया और वायरल पीड़ित गांव महलूका का दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर ललित के नेतृत्व में घर-घर जाकर मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीसी को शिकायत दी कि उनके गांव में बीमारियां फैली हुई हैं। सूचना मिलते ही डीसी अतुल कुमार ने एसडीएम देवराला को गांव का दौरा करने के दिशा निर्देश जारी किए। एसडीएम ने गांव महलूका में घर-घर जाकर बीमार लोगों का हाल-चाल पूछा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि गांव के एक हजार लोगों के खून के नमूने लिए जा चुके हैं। सभी नमूनों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। इससे लोगों में वायरल फीवर फैला हुआ है। एसडीएम ने गांव के सरपंच को आदेश दिए कि वे गांव में प्रमुखता के आधार पर सफाई करवाएं। जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए कि यदि कहीं से पानी की लाइन टूटी हुई है तो उसे तुरंत ठीक करवाएं।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि गांव में घर-घर में दवाइयां बटवाई जा रही हैं। लोगों को हिदायत दी गई है कि वे पानी उबाल कर पीएं।
उल्लेखनीय कि बदलते मौसम में वायरल फीवर और मलेरिया रोगियों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। लोगों को डेंगू का भय दिखाकर डॉक्टर लूटने में लगे हैं। एसडीएम के साथ नायब तहसीलदार किफायततुल्ला खान, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ व जेई आदि भी मौजूद थे।