{"_id":"6410bb1c7e77625e2607b4ea","slug":"sdm-donated-blood-for-a-child-suffering-from-thalassemia-palwal-news-c-1-1-343542-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के लिए एसडीएम ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के लिए एसडीएम ने किया रक्तदान
विज्ञापन
फोटो 18 में है। कैप्शन: थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चे के लिए रक्त देते हुए
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के लिए एसडीएम ने किया रक्तदान
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नेशनल हाईवे पर स्थित नवजीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे की जान बचाने के लिए एसडीएम रणबीर सिंह ने अपने गनमैन प्रदीप कुमार के साथ रक्तदान किया। मंगलवार को एसडीएम रणवीर सिंह अपने कोर्ट में बैठे केसों की सुनवाई कर रहे तभी क्षेत्र के गांव माफी जलालपुर निवासी दुलीचंद अपने 12 वर्षीय थैलीसीमिया पीड़ित बेटे को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रुप का ब्लड नहीं मिलने की की जानकारी दी। एसडीएम अपने गनमैन प्रदीप कुमार के साथ नवजीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर पहुंचे और थैलेसीमिया पीड़ित 12 वर्षीय हर्ष के लिए दोनों ने रक्तदान किया। एसडीएम ने कहा कि हमें थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान के लिए हर समय तैयार रहकर हरसंभव मदद करनी चाहिए। नेत्रदान कर दूसरों को जीवन जीने में मदद करें। क्षेत्र में 29 थैलीसीमिया बच्चे ऐसे हैं जिन्हें दस से बीस दिन में रक्त की जरूरत पड़ती है। सतीश कुमार ,देवदत्त शर्मा व रामकिशन शर्मा मौजूद रहें।