{"_id":"68d9277947085dedfa0fbc81","slug":"school-timings-changed-on-durgashtami-palwal-news-c-24-1-gr11004-118159-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दुर्गाष्टमी पर स्कूलों के समय में किया गया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दुर्गाष्टमी पर स्कूलों के समय में किया गया बदलाव
विज्ञापन
30 सितंबर को सुबह 10 बजे से होगी पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। दुर्गाष्टमी मनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों व छात्रों को समय दिया गया है। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूल देरी से शुरू कराने का आदेश जारी किया है। विभाग के अनुसार दुर्गाष्टमी पर सुबह दस बजे स्कूल लगाए जाएंगे। स्कूल देरी से लगेंगे और दोपहर ढाई बजे छुट्टी होगी।
हालांकि, दोहरी शिफ्ट वाले स्कूल का समय सुबह दस से 12:30 बजे तक रहेगा। दूसरी शिफ्ट पहले के समय पर चलेगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के नाम पत्र जारी कर निर्देशों का पालन करने के आदेश दिए हैं। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर इस बार 30 सितंबर को मनाई जाएगी। दुर्गाष्टमी पर सुबह पूजन के साथ कन्याओं को भोजन करवाने का विधान है। वहीं, इसकी दशमी पर दशहरा पर्व मनाया जाता है। हर साल इस त्योहार पर तीन दिन की छुट्टी होती थी। परंतु नई शिक्षा नीति के तहत इसमें बदलाव किया गया है। इसके अंतर्गत अब केवल दशहरा की छुट्टी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा निदेशालय की ओर से दुर्गाष्टमी पर स्कूल देरी से लगाने के आदेश दिए हैं। यह आदेश सभी राजकीय व निजी स्कूलों के लिए हैं। आदेशों के अनुसार 30 सितंबर को सुबह दस से दोपहर ढाई बजे तक स्कूल लगेंगे।
-- -- -- -- -
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि दुर्गाष्टमी के कारण स्कूल लगने के समय में बदलाव किया गया है। इसके लिए निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। इसके तहत 30 सितंबर को सुबह दस से ढाई बजे तक स्कूल लगेंगे। दोहरी शिफ्ट स्कूल का समय सुबह दस से दोपहर 12:30 बजे और दूसरी शिफ्ट निर्धारित समय पर लगेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
बदला हुआ शेड्यूल
प्रार्थना सभा सुबह 10 से 10:15 बजे तक
पहला पीरियड 10:15 से 10:45 तक
आधी छुट्टी दोपहर 12:15 से 12:30
आठवां पीरियड 02:00 से 02:30 तक