{"_id":"6a30422876a44ac2e005ec5c","slug":"sarv-karamchari-sangh-staged-a-protest-palwal-news-c-24-1-pal1006-124994-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सर्व कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सर्व कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय डिवीजन नंबर-1 व 3 पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान बिजेंद्र चौहान ने की, जबकि संचालन जिला सचिव सतपाल सिंह ने किया। कार्यकारी अभियंताओं की अनुपस्थिति में डिवीजन नंबर-1 में सहायक सुंदर सिंह नेगी तथा डिवीजन नंबर-3 में रघुनाथ को प्रमुख अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा गया। राज्य मुख्य संगठनकर्ता योगेश शर्मा और उपप्रधान राकेश तंवर ने कर्मचारियों से कहा कि अक्टूबर में मंत्री स्तर पर हुई बैठक में कर्मचारियों की अधिकतर मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन नौ माह बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
राज्य मुख्य संगठन सचिव योगेश शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और विभागीय स्तर पर मांगों के समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो 4 जुलाई को सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री तथा 18 जुलाई को लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर राज्य कमेटी आगे के आंदोलन की घोषणा करेगी।