फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   RTE: Notice to 26 schools for not showing 25% seats on portal

आरटीई : पोर्टल पर 25 फीसदी सीटें नहीं दिखाने वाले 26 स्कूलों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
RTE: Notice to 26 schools for not showing 25% seats on portal
-निदेशालय ने चिन्हित स्कूलों में नए छात्रों के पंजीकरण पर लगाई रोक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। आरटीई के तहत पोर्टल पर गरीब छात्रों के लिए 25 फीसदी सीटें न दिखाने पर शिक्षा निदेशालय ने सख्त रवैया अपनाते हुए 26 स्कूलोें को नोटिस जारी कर दिया है। नियमों की पालना न करने वाले हथीन खंड के 26 स्कूलों को जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने नोटिस भी जारी कर दिए हैं। एक सप्ताह के अंदर नोटिस का जबाव देना है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो शिक्षा विभाग आवश्यक कार्यवाही करेगा।

उल्लेखनीय है कि शिक्षा निदेशालय की ओर से स्पष्ट आदेश दिए गए थे कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आरटीई के तहत निजी स्कूलों पर गंभीर हो। वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों को आदेश दे कि हर हाल में 8 अप्रैल रात 12 बजे तक आरटीई के तहत 25 फीसदी सीटें पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं। ऐसा न करने वाले निजी स्कूलों की लिस्ट मुख्यालय भेजे। अब इन आदेशों पर कार्यवाही शुरू हो गई है। पंजीकरण न कराने वाले 26 स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिन निजी स्कूलों ने नियमों के तहत 25 फीसदी सीटें पोर्टल पर पंजीकृत नहीं की हैं वे नया दाखिला भी नहीं कर पाएंगे। इसके तहत वे छात्र को स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन नंबर जारी नहीं कर पाएंगे। शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी रविन्द्र दीक्षित ने बताया कि आरटीई के तहत गरीब छात्रों के लिए 25 फीसदी सीटें पोर्टल पर न दिखाने वाले 26 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed