फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Robbery by posing as fake CIA: Bahin police arrested three accused, on two day remand

फर्जी सीआईए बनकर लूटपाट : बहीन पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, दो दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Robbery by posing as fake CIA: Bahin police arrested three accused, on two day remand
बाइक सवार युवकों जबरन कार में बैठाकर जंगल में ले गए थे आरोपी, मारपीट व लूटपाट कर 100 देकर जंगल में ही छोड़ा
विज्ञापन

अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी, 42 हजार रुपये व आईफोन भी लूटा


संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर बाइक सवारों से लूटपाट और मारपीट करने के मामले में बहीन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शिकायत मिलते ही बहीन पुलिस ने पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चंद घंटे में ही वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मकसूद उर्फ मक्कु निवासी पेमा खेड़ा, जिला मेवात (नूंह), जावेद निवासी धीडा, जिला मेवात (नूंह), नदीम निवासी वार्ड नं. 11, पुन्हाना, जिला मेवात (नूंह) के रूप में हुई है।


गोहपुर गांव निवासी समीम ने थाने में दी शिकायत में बताया कि 29 मई की रात वह अपने रिश्तेदार शादाब के साथ बाइक से पुन्हाना से लौट रहे थे। करीब रात साढ़े 11 बजे फरदड़ी और कोट गांव के बीच जंगल में एक सफेद कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार से पांच हथियारबंद युवक उतरे, जिन्होंने खुद को सीआईए स्टाफ बताया और दोनों को जबरन कार में बिठा लिया। एक आरोपी उनकी बाइक लेकर पीछे चलने लगा। आरोपी उन्हें बीसरू-बाड़का होते हुए आलीमेव गांव के जंगल में ले गए, जहां उनसे 42 हजार रुपये और एक एप्पल मोबाइल लूट लिया गया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने फोनपे का पासवर्ड मांगकर घर से पैसे मंगवाने की कोशिश भी की। इसके बाद उन्हें कोट गांव की ओर ले जाया गया, जहां एक आरोपी ने फोन से 1300 का सामान भी खरीद लिया। आखिर में दोनों को जंगल में उतारकर 100 रुपये थमाए और भाग गए। थाना प्रभारी रेणु शेखावत के अनुसार, आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापे मारे जा रहे हैं और उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed