फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Roadways jam remained ineffective, employees staged a strike at the depot

Palwal News: रोडवेज का चक्का जाम रहा बेअसर, कर्मचारियों ने डिपो पर दिया धरना

Wed, 24 Jan 2024 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Roadways jam remained ineffective, employees staged a strike at the depot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। हिट एंड रन कानून के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर चक्का जाम जिले में बेअसर रहा। पलवल बस डिपो से सभी रूटों पर बसें सुचारू रूप से चलाई गईं। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। हालांकि मोर्चा के पदाधिकारियों ने बस अड्डा परिसर में धरना दिया। इस दौरान राज्य संगठन सचिव गंगाराम सौरोत के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेता गंगाराम सौरोत ने बताया कि हिट एंड रन कानून रद्द करवाने बारे, अवकाश कटौती पत्र वापस लेने, परिचालक व चालक की वेतन विसंगति दूर करने, 2002 से चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करके पुरानी पेंशन नीति में शामिल करने, 2016 के चालक व 52 दादरी के हेल्परों को पक्का करने की पॉलिसी बनाने, चालक व परिचालकों से आठ घंटे की ड्यूटी लेने तथा आठ घंटे ड्यूटी से अधिक ड्यूटी को ओवरटाइम देने, चालकों को अड्डा प्रभारी के पद पर प्रमोशन देने की मांग को लेकर कई बार विभाग को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। उसके बाद कर्मचारियों की मांगों पर सरकार व परिवहन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान राजू व जितेंद्र ने कहा कि वह अपनी मांगों को बार-बार सरकार के समक्ष रख चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चे के आह्वान पर चक्का जाम किया जाना था, परंतु कर्मचारियों की आपसी फूट के कारण हड़ताल सिरे नहीं चढ़ सकी, क्योंकि कुछ यूनियनों ने हड़ताल से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि मांगों के समर्थन में उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। करीब दो घंटे के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने धरने का समापन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed