{"_id":"64e245eb6f6e8c662604d5a5","slug":"roadways-bus-collided-with-tractor-trolley-35-people-injured-palwal-news-c-24-1-snoi1004-1774-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई रोडवेज बस, 35 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई रोडवेज बस, 35 लोग घायल
विज्ञापन
कैप्शन:1- दुर्घटना के बाद हूडा सेक्टर दो पर घटना स्थल के पास खड़ी बस
कैप्शन: 2-राजमार्ग पर दुर्घटना के बाद बिखरी पड़ी ईंटें
15 लोगों की गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया
बस चालक को झपकी आने पर हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर हुडा चौक के निकट पप्पन प्लाजा के सामने उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस ने सुबह करीब चार बजे ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार करीब 35 सवारियों को चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला नागरिक अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 15 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार कर वापिस भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब चार बजे दिल्ली की तरफ जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज बस तेज गति में आ रही थी। जब बस पप्पन प्लाजा के सामने पुल से नीचे उतरी तो वहां खडे़ एक ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली में जा टकराई। जिससे बस अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ पहुंच गई। बस में सवार लोगों को तेज टक्कर से आपस में टकराने से काफी चोटें आईं। चालक व परिचालक चोट लगने के बावजूद मौके से फरार हो गए। बताया गया कि बस चालक को अचानक झपकी लगने से यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में आगरा के रवि, गाजियाबाद के सुभाष, दिल्ली की रेखा, कन्नौज के हर्षित, फरीदाबाद की कमला, दिल्ली के शेखर, फरीदाबाद की मोनिका, हापुड़ के केशव, मैनपुरी के सचिदानंद ,पलवल की कस्तूरी, दिल्ली के ओपी बत्रा, फरीदाबाद की मोहन देवी, बल्ल्भगढ़ के धर्मवीर, फरीदाबाद के बृजेश को काफी चोटें आईं। इन सभी को उपचार के लिए फिलहाल दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया गया है।
शहर थाना प्रभारी तेजपाल ने बताया कि घायलों ने बताया था कि कई बार बस चालक से ठीक से बस चलाने को कहा था, लेकिन वह नहीं माना और तेज गति से चलाता रहा। कई बार वह झपकी ले रहा था, उसे बस रोकने को भी कहा। आखिर में झपकी आते ही बस ईंटों से भरे ट्रैक्टर से टकरा गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।