फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Roads will be repaired in six months, preparations for metro extension till Palwal

Palwal News: छह महीने में सड़कें होंगी दुरुस्त, पलवल तक मेट्रो विस्तार की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Roads will be repaired in six months, preparations for metro extension till Palwal
- उद्यमिता तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने दी जानकारी, चौक-चौराहों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की गई है। इन योजनाओं से शहर की आधारभूत संरचना, यातायात, चिकित्सा, खेल और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। छह महीने में जिले की सभी टूटी सड़कों की मरम्मत कर उन्हें पूरी तरह से दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा, सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए शहर में नाइट स्वीपिंग सिस्टम की शुरुआत की जाएगी। यातायात को सुगम बनाने के लिए बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो के विस्तार की योजना बनाई गई है।

हरियाणा के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा खेल और कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनका लाभ पलवल जिले को भी मिलेगा। मंत्री ने बताया कि बजट में युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों, खिलाड़ियों, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और किसानों सहित हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन


सभी खेलों के कोच किए नियुक्त
युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने को लेकर जिला में बेहतर खेल स्टेडियम बनाने की दिशा में कार्य शुरू हो चुका है। वहीं, पलवल में सभी खेलों के कोच की नियुक्ति भी कर दी गई है। जिससे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण में किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।। साथ ही, जिले के खेल स्टेडियमों को अपग्रेड किया जाएगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी और वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
शहरवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे अपराधों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और लोग सुरक्षित महसूस करेंगे। साथ ही, शहर के सौंदर्यीकरण के लिए तिरंगा लाइटों को लगाने का काम भी शुरू हो चुका है, जिससे शहर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।

100 एकड़ भूमि में गो अभयारण्य और मेडिकल कॉलेज बनेगा

पलवल में 100 एकड़ भूमि चिह्नित कर वहां एक बड़े गो अभयारण्य के निर्माण की योजना बनाई गई है। इस अभयारण्य में बेसहारा गोवंश को उचित देखभाल और संरक्षण मिलेगा। वहीं, जिले में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से जारी है, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।


मेट्रो विस्तार की तैयारी

शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो के विस्तार की योजना बनाई गई है। वर्तमान में डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) पर काम किया जा रहा है। इसके पूरा होते ही मेट्रो निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा, जिससे पलवल और दिल्ली-एनसीआर के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

लोगों को होंगे ये फायदे

- टूटी सड़कों के सुधरने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

- युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले का नाम रोशन कर सकेंगे।

- सीसीटीवी कैमरों से शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और नाइट स्वीपिंग सिस्टम से सफाई व्यवस्था बेहतर होगी।

- पलवल में ही उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

- मेट्रो से लोगों को तेज, सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

- बेसहारा गोवंश को सुरक्षित और संरक्षित स्थान मिलेगा, जिससे सड़कों पर गायों की स्थिति सुधरेगी और ट्रैफिक समस्याओं में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed