{"_id":"6abd6577d5c39a9d140eac37","slug":"risk-of-accidents-due-to-broken-culvert-in-median-palwal-news-c-25-1-mwt1001-116012-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: टूटी पुलिया और अवैध कट से हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: टूटी पुलिया और अवैध कट से हादसों का खतरा
विज्ञापन
डीएसपी ट्रैफिक सुरेंद्र कौर ने किया केएमपी का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। केएमपी एक्सप्रेसवे पर टूटी पुलिया और अवैध कट के कारण हादसों की आशंका को लेकर बुधवार को डीएसपी ट्रैफिक सुरेंद्र कौर ने एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। उनके साथ ट्रैफिक थाना प्रभारी नरेंद्र सहरावत और एचएसआईआईडीसी के एसडीओ अश्विनी सोनी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एक्सप्रेस-वे पर टूटी पुलिया, अवैध कट, सड़क किनारे सुरक्षा इंतजाम, संकेतक, ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित स्थानों की स्थिति देखी। डीएसपी ने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएसपी ने बताया कि टूटी पुलिया की जल्द मरम्मत होगी। मरम्मत कार्य के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यकतानुसार रूट डायवर्ट किया जाएगा। केएमपी ट्रैफिक थाना प्रभारी ने एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी। वहीं, अश्विनी सोनी ने सड़क के रखरखाव और संबंधित व्यवस्थाओं की स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराया।