फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Development works stalled for three weeks due to bg issues.

Palwal News: बैंक गारंटी के फेर में तीन सप्ताह से अटके विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Development works stalled for three weeks due to bg issues.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए करीब 11 कार्यों के टेंडर जारी किए गए हैं, लेकिन तीन सप्ताह बीतने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो सका है। ठेकेदारों के बैंक गारंटी (बीजी) जमा नहीं कराने के कारण वर्क ऑर्डर जारी करने की प्रक्रिया अटकी हुई है।

शहरवासियों के अनुसार, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से पाइपलाइन डालने के लिए शहर की कई सड़कों को खोदा गया था। कार्य पूरा होने के बाद भी कई स्थानों पर सड़कों की मरम्मत नहीं हो सकी है। ऐसे में नए विकास कार्य शुरू नहीं होने से लोगों की परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टेंडर कुछ ठेकेदारों ने निर्धारित राशि से करीब 10 से 15 प्रतिशत कम दर पर लिए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैंक गारंटी जमा कराना अनिवार्य है, लेकिन इसमें देरी के चलते वर्क ऑर्डर जारी नहीं हो पाए हैं। शहरवासियों ने जिला नगर आयुक्त से पिछले तीन वर्षों के विकास कार्यों में जमा बैंक गारंटी के दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका अभियंता जावेद खान ने बताया कि अभी तक केवल एक एजेंसी ने बैंक गारंटी जमा कराई है। बाकी ठेकेदारों ने बीजी जमा नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि जल्द बीजी जमा नहीं कराने पर नियमानुसार ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed