फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Painting competition on energy conservation

Palwal News: ऊर्जा संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Painting competition on energy conservation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय की ओर से स्कूली विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता को दो समूहों में बांटा गया है। समूह क में कक्षा पांचवीं, छठी व सातवीं और समूह ख में कक्षा आठवीं, नौवीं और दसवीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। चित्रकला के विषय स्कूल और घर पर ऊर्जा बचाएं और ऊर्जा संरक्षण ऊर्जा सुरक्षा की कुंजी है निर्धारित किए गए हैं। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को क्रमश: 50 हजार, 30 हजार और 20 हजार रुपये व पदक दिए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, लैपटॉप और स्वर्ण पदक है। पेंटिंग जमा कराने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article