फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Residents of Uleta have been longing for water for a month

Palwal News: डेढ़ माह से पानी को तरस रहे उलेटा के लोग, टैंकरों पर निर्भर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Residents of Uleta have been longing for water for a month
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। नूंह जिले के उलेटा के वार्ड-3 में डेढ़ माह से गहराया पेयजल संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्य लाइन में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने के कारण दर्जनों परिवारों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों को बार-बार सूचित करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों में रोष है।

मानवाधिकार कार्यकर्ता सलीम खान ने बताया कि समस्या मुख्य आपूर्ति लाइन में है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल संस्थान के पोर्टल व अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी समाधान करने के बजाय केवल कागजी प्रक्रिया पूरी कर पल्ला झाड़ लिया जाता है।
विज्ञापन


पानी न आने के कारण ग्रामीणों को निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। एक टैंकर के लिए ग्रामीणों को 1200 से 1400 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं, जिससे गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

मामले की तुरंत जांच कराई जाएगी और तकनीकी खामी को दूर कर समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। - सुरेंद्र, एसडीओ, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed