फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Relief from mud and waterlogging soon.

Palwal News: कीचड़ और जलभराव से जल्द मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Relief from mud and waterlogging soon.
वार्ड-4, 8, 9, 11 और 12 समेत कई इलाकों में होंगे सड़क व नालियों के काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। बरसात होते ही पानी से लबालब गलियां, जगह-जगह कीचड़ और टूटे रास्तों से जूझते नूंह शहर के लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर परिषद ने अब शहर की बदहाल गलियों और कमजोर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। परिषद की ओर से कई करोड़ रुपये की लागत से सड़क, नालियों और नाली मरम्मत से जुड़े कई विकास कार्यों के टेंडर जारी किए गए हैं।
इन कार्यों में आरएमसी, सीसी और आईपीबी सड़कों के निर्माण के साथ नई नालियों का निर्माण भी शामिल है। खास बात यह है कि कई स्थानों पर सड़क के साथ नाली निर्माण का प्रावधान किया गया है, ताकि सड़क बनने के बाद फिर जलभराव की समस्या खड़ी न हो।
विज्ञापन

इन इलाकों में होंगे प्रमुख काम
टेंडर विवरण के अनुसार वार्ड-9 में आरएमसी सड़क व नाली निर्माण पर 34.73 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, वार्ड-12 में सड़क व नाली निर्माण पर 42.30 लाख रुपये का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-4 में 18.68 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इसी वार्ड में आईपीबी सड़क व नाली निर्माण पर 26.56 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
वार्ड-9 के विभिन्न रास्तों में आरएमसी सड़क व नाली निर्माण के लिए 36.40 लाख रुपये रखे गए हैं। वहीं वार्ड-12 में सड़क व नाली निर्माण पर करीब 28.79 लाख रुपये खर्च होंगे।
वार्ड-11 में आईपीबी सड़क व नाली निर्माण के लिए 10.59 लाख रुपये का प्रावधान है। इसके अलावा वार्ड-12 में धीमर चौक से पलड़ी रोड तक आरसीसी नाली के निर्माण पर करीब 31.96 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

वार्ड-8 को भी मिलेगी राहत
वार्ड-8 में रविदास चौपाल, पलड़ी रोड और कुरैशी मोहल्ले समेत विभिन्न स्थानों पर सड़क निर्माण, नाली निर्माण और नाली मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों पर करीब 33.99 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
इसके अलावा मेडिकल कॉलेज रोड स्थित श्मशान घाट में हॉल निर्माण के लिए भी करीब 33.39 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है।



25 तक मांगे गए थे आवेदन

नगर परिषद की ओर से जारी टेंडर के अनुसार अधिकांश कार्यों के लिए 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, जबकि 26 अगस्त को टेंडर खोले जाने का प्रावधान था। अब निगाहें टेंडर प्रक्रिया के बाद काम शुरू होने पर हैं। यदि सड़क और नालियों का निर्माण तय मानकों के अनुसार समय पर पूरा हुआ तो नूंह की उन गलियों की तस्वीर बदल सकती है, जहां बरसात के मौसम में सड़क से ज्यादा पानी और कीचड़ नजर आता है।


कोट
टेंडर जारी किया गया है। इससे शहर की करीब एक दर्जन सड़कों और नालियों को बनाया जाएगा। लोगों को टूटे रास्तों,कीचड़ व जल भराव से छुटकारा मिलेगा। कोशिश है कामों को बेहतर तरीके से कराया जाए। -संजय मनोचा, अध्यक्ष, नगर परिषद नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article