Hindi News
›
Haryana
›
Palwal News
›
Relatives and villagers jammed by keeping the dead body, the headmaster going on duty died due to the collision of the car
{"_id":"6153425b8ebc3e62a314ebe7","slug":"relatives-and-villagers-jammed-by-keeping-the-dead-body-the-headmaster-going-on-duty-died-due-to-the-collision-of-the-car-palwal-news-noi6073324137","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम, कार की टक्कर से ड्यूटी पर जा रहे मुख्याध्यापक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम, कार की टक्कर से ड्यूटी पर जा रहे मुख्याध्यापक की मौत
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-आगरा राजमार्ग जाम लगाए खड़े परिजन
- फोटो : Palwal
Link Copied
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव तुमसरा के पास बने टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार सरकारी स्कूल के मुख्याध्यापक गांव मित्रोल निवासी गजेंद्र की मौत हो गई। दुर्घटना होते ही चालक कार लेकर फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने गजेंद्र का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। इसकी सूचना मिलते ही थाना मुंडकटी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद डीएसपी सज्जन कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे फिर भी नहीं माने और 112 नंबर गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तक जाम नहीं खोलने की बात कही। करीब दो घंटे बाद डीएसपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने गजेंद्र के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव मित्रोल निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव से नांगला अहसानपुर से कपास के लिए मजदूर लेने के लिए जा रहा था। उसके आगे उसका भाई गजेंद्र अपनी बाइक पर सवार होकर गांव गुधराना में ड्यूटी पर जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। दुर्घटना के बारे में जब उसने पास में खड़ी 112 नंबर गाड़ी में बैठे पुलिस कर्मचारियों से मदद मांगी तो वह पलवल की तरफ गाड़ी लेकर चले गए। सिर में लगी चोटों के कारण उसके भाई की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि 112 नंबर गाड़ी पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही की जांच की जाएगी। यदि पुलिस कर्मचारी दोषी होंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।