फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Register a case against the Union Minister of State and sack the farmers, alleging murder

केंद्रीय राज्य मंत्री पर केस दर्जकर बर्खास्त करें, किसानों ने हत्या करवाने का लगाया आरोप

Mon, 04 Oct 2021 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Register a case against the Union Minister of State and sack the farmers, alleging murder
अटोहां चौक पर मौन धारण कर श्रद्धांजलि देते किसान। - फोटो : Palwal
पलवल। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचलकर की गई किसानों की हत्या से आहत कृषकों ने सोमवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। किसान अटोहां चौक स्थित धरनास्थल से जुलूस निकालते हुए पहुंचे। किसानों ने जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की। इसके अलावा किसानों ने हरियाणा के राज्यपाल से सीएम मनोहर लाल द्वारा दिए गए विवादित बयान पर रोष जताते हुए बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में 10 माह से अटोहां चौक पर चल रहा किसानों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता उदय सिंह सरपंच ने की, जबकि संचालन रूपराम तेवतिया ने किया। धरने में सबसे पहले लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद किसान जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में किसान नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे द्वारा किसानों को गाड़ी से कुचलकर हत्या कर देना सरकार की दमनकारी नीति को दर्शाता है। भाजपा सरकार के मंत्री ब्रिटिश सरकार की नीतियों पर चल रही है। आंदोलन करने वालों की हत्याएं की जा रही हैं। जिस प्रकार जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ था, उसी प्रकार भाजपा सरकार किसानों की हत्याएं करवा रही हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। सरकार को मंत्री अजय मिश्र को तुरंत बर्खास्त कर पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करना चाहिए। किसानों ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसानों के खिलाफ विवादित बयान देते रहते हैं। किसानों को लठ से मारने की बात कर रहे हैं। किसानों ने राज्यपाल से मांग की है कि मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन को किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती, धर्मचंद घुघेरा, ताराचंद प्रधान, बीधू सिंह, नरेंद्र पहलवान, सतीश भुर्जा, राजकुमार ओहलियान, जीतन नंबरदार, रमेश चंद, ज्ञान सिंह चौहान, श्रीचंद महाशय, ऋषिपाल चौहान, रंजीत इंडरी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed