फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Redevelopment to transform the railway station: Minister

पुनर्विकास से बदलेगा रेलवे स्टेशन का स्वरूप : मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Redevelopment to transform the railway station: Minister
गांधी जयंती पर रेलवे स्टेशन पहुंचे गौरव गौतम, बापू को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को जिलेभर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में पलवल रेलवे स्टेशन परिसर में हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष, मार्केट कमेटी के चेयरमैन समेत अन्य लोगों ने श्रमदान कर सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांधीजी के स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश को अपनाने का आह्वान किया गया।

गौरव गौतम ने कहा कि पलवल रेलवे स्टेशन का महात्मा गांधी के जीवन से ऐतिहासिक संबंध है। उन्होंने कहा कि गांधीजी की पहली राजनीतिक गिरफ्तारी इसी रेलवे स्टेशन पर हुई थी। उन्होंने गांधीजी के स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों से पलवल रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। स्टेशन पर लिफ्ट सहित यात्रियों के लिए विभिन्न आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन का स्वरूप बेहतर होगा। गौरव गौतम ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर साधा निशाना

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर गौरव गौतम ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों के बीच आपसी मतभेद हैं और कई सहयोगी दल कांग्रेस के साथ एकजुट दिखाई नहीं दे रहे हैं। एक नवंबर को प्रस्तावित विपक्षी रैली के संदर्भ में भी उन्होंने विपक्षी दलों के आपसी तालमेल पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed