फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Red markings have reached houses in the Nakanpur area

Palwal News: नकनपुर क्षेत्र में कई मकानों तक पहुंची रेड मार्किंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Red markings have reached houses in the Nakanpur area
गुड़ मंडी स्थित एक मकान की छत पर मार्किंग करते सिंचाई विभाग व पुन्हाना राजस्व विभाग के अधिकारी।
पुन्हाना शहर में भूमि की पैमाइश अभी बाकी, पूरी रिपोर्ट के बाद सामने आएगी कब्जे की तस्वीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर संभावित अतिक्रमण की जांच के लिए मंगलवार को भी पैमाइश अभियान जारी रहा। विभागीय अधिकारियों की टीम ने पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में विभिन्न स्थानों पर भूमि का सीमांकन किया तथा मौके पर ही रेड मार्किंग कर पत्थर गाड़े। पैमाइश के दौरान कई स्थानों पर ऐसे निर्माण भी चिह्नित हुए, जिनका हिस्सा विभागीय भूमि में आता दिखाई दिया।
पैमाइश की शुरुआत पैमाखेड़ा गांव की ओर से नगरपालिका क्षेत्र से की गई थी। मंगलवार को टीम ने नकनपुर क्षेत्र में विभागीय भूमि की पैमाइश की। अधिकारियों के अनुसार पुन्हाना क्षेत्र की भूमि की पैमाइश अभी शेष है, जिसे गुरुवार और शुक्रवार को पूरा किया जाएगा। इसके बाद ही विभाग की वास्तविक भूमि तथा उस पर हुए संभावित कब्जों की स्पष्ट स्थिति सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को गुड़मंडी स्थित रास्ते की भी पैमाइश की गई। इस दौरान कई मकानों का आधा-आधा हिस्सा सिंचाई विभाग की भूमि में आता पाया गया। हालांकि अंतिम स्थिति पूरी पैमाइश और विभागीय रिकॉर्ड के मिलान के बाद ही स्पष्ट होगी। टीम ने सीमांकन के दौरान विवादित बिंदुओं को चिह्नित करते हुए कई जगहों पर लाल निशान लगाए और स्थायी पहचान के लिए पत्थर भी स्थापित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
संपूर्ण पैमाइश कार्य पूरा होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट में विभाग की कुल भूमि, उस पर हुए संभावित कब्जों और सीमांकन की स्थिति का उल्लेख किया जाएगा। इसके आधार पर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई तय होगी। -विनोद कुमार, रीडर, कैनाल मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed