फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Recruitment of 85 SPOs in police, last date for application is April 18

Palwal News: पुलिस में 85 एसपीओ की भर्ती, 18 अप्रैल है आवेदन की अंतिम तिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of 85 SPOs in police, last date for application is April 18
पलवल। जिला में भूतपूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिक बल (पुरुष व महिला) के लिए 85 विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की भर्ती होनी है। यह भर्ती एक साल के अनुबंध आधार पर की जा रही है। आवेदन की अंतिम तारीख 18 अप्रैल 2025 है और इंटरव्यू की प्रक्रिया 19 अप्रैल से शुरू होगी। हरियाणा पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 21 के तहत पहले से ही जिला पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में सहायक पुलिस बल तैनात हैं। अब 85 रिक्त पदों पर नई भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र जिला पुलिस कार्यालय, लघु सचिवालय पलवल की तीसरी मंजिल पर स्थित सेना क्लर्क शाखा में स्वयं जाकर 18 अप्रैल 2025 शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज लगाना जरूरी है , 12वीं की मार्कशीट की मूल प्रति,डिस्चार्ज बुक (भूतपूर्व सैनिक/अर्द्धसैनिक बल),हरियाणा पुलिस अधिनियम सुरक्षा बल का सेवा मुक्ति प्रमाण पत्र,चार पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए। इस भर्ती में वही भूतपूर्व सैनिक या अर्द्धसैनिक बल के कर्मचारी पात्र होंगे,जिनकी आयु 25 से 50 वर्ष के बीच हो। जिन्हें अनुशासनहीनता, कदाचार या चिकित्सकीय कारणों से सेवा से नहीं हटाया गया हो। जिन्हें पहले किसी जिले में एसपीओ पद से बर्खास्त नहीं किया गया हो। भर्ती पूरी तरह से एक वर्ष की अवधि के लिए होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed