फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   rape with two women

दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म

Fri, 11 Mar 2022 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
rape with two women
पलवल। जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराध निरंतर जारी है। अब एक महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। शादी होने के बाद उसके पति को वीडियो भेज दिया, जिससे उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। वहीं, एक अन्य महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। दहेज की मांग पूरी न होने पर दो विवाहिताओं के साथ मारपीट घर से निकाल दिया। पांचवीं घटना में महिला के साथ छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ दिए गए। पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। अभी तक किसी भी मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

केस एक
दुष्कर्म कर बनाया वीडियो पति को भेजा
महिला थाने में कार्यरत जांच अधिकारी एएसआई सुमित्रा के अनुसार एक महिला ने पुलिस दी शिकायत में कहा है कि बीती छह मार्च को उसकी शादी फरीदाबाद निवासी एक युवक के साथ हुई है। शादी वाली रात ही उसके गांव निवासी सचिन ने उसका दुष्कर्म के दौरान बनाया गया वीडियो उसके पति को भेज दिया, जिससे उसकी शादी टूटने की कगार पर है। पीड़िता का आरोप है कि अक्तूबर 2021 में वह अपने चाचा के घर पर थी। जहां सचिन व दो अन्य युवकों ने उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर दबोच लिया और सचिन ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। दोनों युवकों ने उसकी दुष्कर्म के दौरान की वीडियो बना ली। सचिन उस पर शादी का दबाव बनाता रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस दो
घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म
दूसरे मामले में जांच अधिकारी एएसआई रेणू के अनुसार एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत दी है कि वह अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती है। दिन के समय उसके बच्चे स्कूल चले जाते हैं तथा पति काम पर चले जाते हैं। दोपहर के समय दो बजे खाना खाने आते हैं। शिकायत में कहा है कि दोपहर के समय पड़ोस में रहने वाला युवक अर्जुन घर में घुस आया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसका पति आ गया, जिसे देखकर आरोपी मौके से भागने लगा। उसके पति ने आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान गिरने से आरोपी को चोट आई, परंतु आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन
बाइक व एक लाख नहीं मिला तो विवाहिता को किया प्रताड़ित
तीसरे मामले में एएसआई रेणू के अनुसार राजीव नगर निवासी अंजू ने कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि साल 2002 में उसकी शादी नई दिल्ली के सिद्धार्थ बस्ती निवासी विनोद के साथ हुई थी। उसके पिता ने शादी में पांच लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद उसके तीन बच्चे हो गए। ससुरालपक्ष के लोग उसके साथ ज्यादा दहेज लाने की मांग को लेकर मारपीट करने लगे। आरोपी बाइक व एक लाख रुपये नकद लाने की मांग करते। उसके बाद उसके साथ मारपीट की जाने लगी और उसके कमरे में भूखी-प्यासी बांधकर रखा जाता। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति विनोद, सास कमला व ननद गायत्री ने गला दबाकर उसके जान से मारने की प्रयास भी किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
केस चार
दो लाख नहीं मिले तो विवाहिता को घर से निकाला
चौथे मामले में जांच अधिकारी सुरेंद्र चंद के अनुसार शमशाबाद निवासी सावित्री ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दी है कि साल 2006 में उसकी शादी दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी सचिन के साथ हुई थी। शादी के साथ उसके दो बेटे हुए। शादी के दो साल बाद से ही उसका पति सचिन, सास अमरकौर, ससुर चंद्रपाल, देवर सुनील व राजेश उसके दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आरोपी उससे दो लाख रुपये लाने के लिए कहते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

केस पांच
घर में घुसकर छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े
पांचवे मामले में जांच अधिकारी एएसआई इंदू के अनुसार एक महिला ने गदपुरी थाना पुलिस को शिकायत दी है कि बृहस्पतिवार 10 मार्च वह घर पर अकेली थी, तभी गांव निवासी साबू उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए तथा उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed