{"_id":"6ae63aabd4cea5f604066ee7","slug":"raised-awareness-about-cybersecurity-palwal-news-c-24-1-pal1008-129746-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला पुलिस की ओर से जिले में साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के निर्देश पर कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों, विद्यार्थियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। साइबर सेल इंचार्ज एएसआई विनोद कुमार ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल-मैसेज, ओटीपी और पासवर्ड साझा करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की अपील की। वहीं, पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर मादक पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई। एसपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि अपराधमुक्त, भयमुक्त और नशामुक्त समाज की स्थापना के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।