फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   rain water on utavan road creates problem for people

उटावड चौक पर जमा बरसाती पानी बना परेशानी

Thu, 25 Jul 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
rain water on utavan road creates problem for people
हथीन में उटावड चौक पर बरसात से हुए जलभराव के बाद पानी निकासी का इंतजाम करते दुकानदार - फोटो : Palwal
उटावड चौक पर जमा बरसाती पानी बना परेशानी
विज्ञापन

हथीन। हथीन उपमंडल के उटावड चौक पर बरसाती पानी जमा हो गया है। इस कारण वहां से गुजरने वालों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को वहां के निवासियों और दुकानदारों ने उपमंडल अधिकारी अलका चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

यह चौराहा उटावड को हथीन, पिनगवां, नूह और होडल से जोड़ता है। इन रूटों पर चलने वाली बसों, ऑटो, दुपहिया वाहन चालकों की संख्या काफी है। प्रतिदिन हजारों लोग यहां से गुजरते हैं। पानी निकासी की मांग को लेकर गुरुवार को उटावड निवासी आलम खान, भीमसीका निवासी आसिफ के नेतृत्व में लोगों ने समस्या समाधान की मांग उठाई। उपमंडल अधिकारी अलका चौधरी ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ एनके धारीवाल ने बताया कि पानी निकासी के लिए संबंधित विभागीय कनिष्ठ अभियंता सतबीर को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed