{"_id":"6ae78fce42f7584cec028f3a","slug":"raids-conducted-on-six-dairies-5000-kg-of-paneer-destroyed-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116916-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: छह डेयरियों पर छापा, पांच हजार किलो पनीर किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: छह डेयरियों पर छापा, पांच हजार किलो पनीर किया नष्ट
विज्ञापन
गुर्जर नंगला में देर रात कार्रवाई से मचा हड़कंप, पाम ऑयल, मिल्क पाउडर और व्हाइटनर मिलने पर सवाल
07 नमूने जांच के लिए भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। लोगों की थाली तक पहुंचने वाला पनीर अगर दूध की शुद्धता के बजाय संदिग्ध रसायनों और मिलावटी सामग्री से तैयार किया जा रहा हो तो यह केवल खाद्य पदार्थों में मिलावट नहीं, बल्कि हजारों लोगों की सेहत के साथ सीधा खिलवाड़ है। नूंह जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ प्रशासन की देर रात हुई कार्रवाई में कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फिरोजपुर झिरका खंड के गांव गुर्जर नंगला में छह पनीर डेयरियों पर एक साथ छापेमारी कर प्रशासन ने 5,319 किलोग्राम पनीर मौके पर ही नष्ट करवा दिया। छापेमारी के दौरान पनीर निर्माण में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री के साथ कपड़ों की सफेदी और चमक बढ़ाने वाले केमिकल की बरामदगी ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जिला प्रशासन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने एसडीएम रुहानी की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। अभियान के दौरान चार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी रही, जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की छह टीमें अलग-अलग डेयरियों में जांच के लिए पहुंचीं। अचानक हुई इस कार्रवाई से डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया।
पनीर बनाने में इस्तेमाल हो रही थी संदिग्ध सामग्री
छह डेयरियों के निरीक्षण के दौरान मौके पर पनीर निर्माण में इस्तेमाल की जा रही पाम ऑयल, मिल्क पाउडर और सोया उत्पादों जैसी सामग्री मिली। इसके अलावा रंग काटने वाले पदार्थ और कपड़ों की सफेदी व चमक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल भी बरामद किए गए। खाद्य पदार्थ तैयार करने की प्रक्रिया में ऐसी सामग्री की मौजूदगी ने अधिकारियों को भी सतर्क कर दिया। प्रशासन ने 5,319 किलो पनीर को अपनी निगरानी में गड्ढे में दबवाकर नष्ट कराया, ताकि यह संदिग्ध उत्पाद किसी भी सूरत में बाजार या लोगों की रसोई तक न पहुंच सके।
विज्ञापन
750 किलो मिल्क पाउडर समेत सामग्री सील
कार्रवाई के दौरान एक डेयरी परिसर से 750 किलोग्राम मिल्क पाउडर, 60 किलोग्राम पाम ऑयल और पांच किलोग्राम रेनपाल फैब्रिक व्हाइटनर बरामद कर सील किया गया। इसके अतिरिक्त तीन किलोग्राम रेनकोट नाम से दर्ज सामग्री भी पकड़ी गई। विभागीय टीम ने पनीर के सात नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। अधिकारियों के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद संबंधित डेयरी संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मिलावटखोरों को नहीं मिलेगी छूट
एसडीएम रुहानी ने स्पष्ट कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। दूध और दुग्ध उत्पादों में संदिग्ध रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल असुरक्षित खाद्य पदार्थों को बाजार में पहुंचने से रोकना नहीं, बल्कि खाद्य कारोबारियों को गुणवत्ता और शुद्धता के प्रति जवाबदेह बनाना भी है। जिले में इस प्रकार की औचक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पहले भी हुई है कार्रवाई
17 सितंबर को गोधोला गांव के पास पांच पनीर डेयरियों पर खाद्य सुरक्षा और गुप्तचर विभाग की टीम ने छापा मारा था।
11 सितंबर को पनीर डेयरियों पर छापा मारकर आठ हजार किलोग्राम संदिग्ध पनीर बरामद किया गया था।
20 नवंबर को तावड़ू के गोगजाका गांव में पनीर के गोदाम समेत चार स्थानों पर कार्रवाई हुई थी।
24 अगस्त को तावड़ू में घी, खोया और बर्फी के नमूने भी जांच के लिए लिए गए थे।