फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Questions raised regarding quality of drain construction.

Palwal News: रास्ते की चौड़ाई और नाली निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Questions raised regarding quality of drain construction.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। खंड के गांव पाठखोरी की खोरी पट्टी में फिरनी रास्ते के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। शिकायतकर्ता निसार के अनुसार, राजस्व रिकॉर्ड में रास्ते की चौड़ाई करीब 27.5 फीट है, जबकि मौके पर करीब 16 से 18 फीट हिस्से में ही निर्माण किया जा रहा है। उनका कहना है कि रास्ते की पैमाइश पहले हो चुकी है, लेकिन कथित कब्जे नहीं हटाए गए हैं। फिलहाल रास्ते पर नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। निसार ने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया ईंट, क्रशर और सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
बीडीपीओ अजीत सिंह ने कहा कि एसडीओ को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा। गुणवत्ता में कमी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed