{"_id":"6abd661a9fb1261ef10d524e","slug":"questions-raised-regarding-quality-of-drain-construction-palwal-news-c-25-1-mwt1001-116014-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: रास्ते की चौड़ाई और नाली निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: रास्ते की चौड़ाई और नाली निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। खंड के गांव पाठखोरी की खोरी पट्टी में फिरनी रास्ते के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। शिकायतकर्ता निसार के अनुसार, राजस्व रिकॉर्ड में रास्ते की चौड़ाई करीब 27.5 फीट है, जबकि मौके पर करीब 16 से 18 फीट हिस्से में ही निर्माण किया जा रहा है। उनका कहना है कि रास्ते की पैमाइश पहले हो चुकी है, लेकिन कथित कब्जे नहीं हटाए गए हैं। फिलहाल रास्ते पर नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। निसार ने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया ईंट, क्रशर और सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
बीडीपीओ अजीत सिंह ने कहा कि एसडीओ को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा। गुणवत्ता में कमी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।