{"_id":"60f977d58ebc3e79bb473e04","slug":"puliya-work-is-not-complete-how-will-go-palwal-news-noi5949827113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाएं कैसे पुलिया का काम पूरा नहीं, रास्ता हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाएं कैसे पुलिया का काम पूरा नहीं, रास्ता हुआ बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। गांव बाता में पुलिया निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ने से रास्ता बाधित हो गया है। ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुदाई के कारण लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से स्थिति बद से बदतर हो गई है। मिट्टी फैलने से कीचड़ हो गया है, जिसमें लोग फिसल कर गिर रहे हैं। इस बारे में कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।
दरअसल, करीब दो वर्ष पूर्व गांव बाता के समीप आगरा कैनाल से निकलने वाले रजवाहे के ऊपर बनी पुलिया टूट गई। इससे रास्ता बंद हो गया। उसके बाद रजवाहे में मिट्टी डलवाकर रास्ता सुचारू किया गया, परंतु बहाव रुकने से पानी खेतों में भर गया, जिससे फसल भी खराब हो गई थी। काफी शिकायतों के बाद एक सप्ताह पूर्व पुलिया के निर्माण का कार्य शुरू किया गया। पुलिया की जगह पर जेसीबी की मदद से खुदाई कर दी गई, जिससे गांव का रास्ता बंद हो गया। खुदाई के बाद बारिश होने के कारण ठेकेदार बीच में ही काम छोड़कर चला गया, जिससे पूरा रास्ता बंद पड़ा है। लोग मिट्टी डालकर निकलने का प्रयास करते हैं लेकिन बारिश के कारण मिट्टी बह जाती है, जिससे जान का खतरा भी बना हुआ है।
पुलिया की खुदाई होने से गांव का मुख्य रास्ता बंद हो गया है। दूसरे रास्ते से जाने में काफी परेशानी होती है तथा व टूटा भी हुआ है। ठेकेदार को पुलिया का कार्य शीघ्र पूरा करना चाहिए, ताकि परेशानी न हो।
विज्ञापन
- गौरव, निवासी बाता
काफी शिकायतों के बाद पुलिया का निर्माण शुरू हुआ था, परंतु वह भी अधूरा छोड़ दिया। डायवर्जन बनाया गया था, परंतु बारिश के कारण मिट्टी बह गई और रास्ता बंद हो गया। मिट्टी के कारण कीचड़ भी हो गया है।
- सुंदर लाल, सरपंच
पुलिया का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया था, परंतु बारिश निरंतर हो रही है, जिससे ठेकेदार काम नहीं करवा पा रहा है। ठेकेदार को शीघ्र काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
- दीपक मंगला, विधायक