Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Public Health Department: People drinking unhealthy, contaminated water

Palwal News: जनस्वास्थ्य विभाग अस्वस्थ, दूषित पानी पी रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Public Health Department: People drinking unhealthy, contaminated water
पेयजल बूस्टर के आसपास गंदगी के ढेर, मृत पशुओं और झाड़ियों का लगा रहता है जमघट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


होडल। शहर में जनस्वास्थ्य विभाग को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है। नानक डेरी रोड स्थित विभागीय कार्यालय पूरी तरह से जंगल की तरह नजर आता है। शहर की लगभग 80 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वाला बूस्टर बदहाल है। इस बूस्टर के ऊपर जहां कुत्ते, सुअर और अन्य आवारा पशु घूमते रहते हैं तो वहीं बूस्टर के आसपास गंदगी के ढेर और उन पर मृत सुअर तथा झाड़ियां स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रही हैं।

इतना ही नहीं बूस्टर के आसपास की कॉलोनियों के घरों से निकले कूड़े को डालने का केंद्र बनाया जा चुका है, जिन पर पूरा दिन पशु विचरण करते रहते हैं। विडंबना यह है कि विभागीय एसडीओ, कनिष्ठ अभियंता से लेकर अन्य अधिकारियों के कार्यालय भी यहीं पर स्थापित हैं, लेकिन या तो अधिकारियों को बूस्टर के आसपास गंंदगी और झाड़ियां दिखाई नहीं देती हैं या फिर वह जानबूझकर अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम बैलिना ने कहा कि बूस्टर के माध्यम से लोगों को मीठा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर बूस्टर के आसपास मृत सुअर, गंदगी, कीचड़ है तो वह स्वयं निरीक्षण करेंगी और विभागीय अधिकारी से पूछताछ करेंगी। परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस मामले में लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








फोटो कैप्सन:19 एचडीएल 1,2,3होडल जन स्वास्थ्य विभाग परिसर में स्थापित बूस्टर तथा उसके आसपास व्याप्त गंदगी और कीचड का दृष्य


----------------------

रौशन लाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed