{"_id":"5cfe9453bdec22074363a965","slug":"protest-for-aresting-rapist-palwal-news-noi442721318","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म व हत्या कर शव को रेल पटरियों पर फेंकने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म व हत्या कर शव को रेल पटरियों पर फेंकने का मामला
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म व हत्या के मामले में उचित कार्रवाई न होने पर लोगों के साथ जीआरपी थाने का घेराव करते कांग?
- फोटो : Palwal
Link Copied
पलवल। नाबालिग का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म व हत्या कर शव को रेल की पटरियों पर फेंकने के मामले में सोमवार को लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। मामले में विधायक करण सिंह दलाल व मृतका के परिजनों ने रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी चौकी का घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। हालांकि पुलिस के समझाने पर लोगाें को शांत कराया गया। विधायक समेत अन्य ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि अगर दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह रेलवे स्टेशन पर ही धमकी देंगे।
विज्ञापन
दो जून को जीआरपी ने गांव फिरोजपुर के समीप रेलवे लाइन से एक नाबालिग का शव बरामद किया गया था। ट्रेन ने शव को पूरी तरह बिखेर दिया था, जिससे शव की पहचान करना मुश्किल था। पुलिस ने शव को पहचान के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। बाद में कपड़ों से उसकी पहचान चांदहट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी के रूप में हुई। जीआरपी चौकी प्रभारी भीम सिंह के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मृतका के गांव निवासी युवक विनोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी ने बताया कि करीब दो साल से उसका पीड़िता से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले युवती की सगाई हो गई थी। सगाई होने के बाद उसने हत्या करने का मन बनाया। पिछले एक महीने से वह उसकी हत्या करने की साजिश रच रहा था। उसने गांव अगवानपुर-फिरोजपुर फाटक की रेकी की। बीती 1 जून की रात के करीब डेढ़ बजे वह अपने घर से मंदिर की तरफ आते दिखाई दी। इसके बाद आरोपी ने उसे बाइक पर जबरन बैठा लिया और अगवानपुर-फिरोजपुर फाटक के पास ले गया। फाटक के पास नाली पर बने एक स्लैब पर उसने रेप किया।इसके बाद उसने नाबालिग का चुन्नी से गला दबा दिया। इस कारण वह बेहोश हो र्गई। बेहोशी की हालत में वह नाबालिग को रेलवे लाइन पर डाल आया। ट्रेन आने पर उसका सिर धड़ से अलग हो गया था। इसके बाद आरोपी वहां से अपने घर गांव आ गया। जीआरपी चौकी इंचार्ज भीम सिंह ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार ने पुलिस रिमांड के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है और घटना के सीन रिक्रिएट करवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।