फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Prime Minister has given India a different identity in the world: Bhupendra Yadav

Palwal News: प्रधानमंत्री ने भारत को दिलाई है विश्व में अलग पहचानः भूपेंद्र यादव

Fri, 19 May 2023 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister has given India a different identity in the world: Bhupendra Yadav
19पीएएलपी9- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का बड़ी माला से स्वागत करते हुए भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं साथ की बैठक



संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। केंद्रीय श्रम, रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासन में भारत ने विश्व के अंदर एक नई पहचान बनाई है। आज भारत विश्व के अंंदर एक बड़ी शक्ति बनकर सामने आया है। आज सभी देश भारत को आगे रखकर चल रहे हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दम पर हुआ है। भूपेंद्र यादव शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने की। इस अवसर पर जिला प्रभारी दिनेश घिलौड़, विधायक दीपक मंगला, प्रवीण डागर, एवं जगदीश नायर विशेष रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र बैंसला ने किया। सम्मेलन की शुरुआत केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि भाजपा किसी जमाने में अपने छोटे से सफर से शुरू होकर आज देश की सबसे बड़ी और सत्तासीन पार्टी है। ये सब पार्टी के दूरदर्शी नेताओं एवं कार्यकताओं के समुचित मेहनत का परिणाम है। 2014 में बहुमत की सरकार बनाने के बाद 2019 में अपने ही रिकार्ड को तोड़ते हुए और ज्यादा सीटों के साथ केंद्र में अपनी सत्ता स्थापित की। अब 2023 का चुनाव अगले वर्ष होने हैं और हम सभी को पूरी निष्ठा से मेहनत कर 2019 का रिकार्ड तोड़ते हुए और बड़े बहुमत से सत्ता में स्थापित होना है। उन्होंने बताया कि 30 मई से एक महासंपर्क अभियान की शुरूआत की जाएगी। जिसका समापन 30 जून को होगा। ऐसे में सभी कार्यकर्ता को तय भूमिका अनुसार कुछ कार्यक्रम करने हैं। भाजपा के शासन काल जिले के अन्दर बहुत से विकास कार्य हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जून में कुछ ऐसे प्रमुख तिथि हैं, जिनका बड़ा ही ऐतिहासिक एवम राजनैतिक महत्व है। पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के नाम से 21 जून को देशभर में योग के कार्यक्रम होते हैं। लोगों को स्वास्थ के प्रति जिम्मेदार बनाकर उन्हें योग अभियान से जोड़ें, 23 जून को पार्टी अपने संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन तय कार्यक्रमों के अलावा संगठन में वोटर लिस्ट के हर पन्ने पर पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान चला हुआ है। सभी कार्यकर्ता इस कार्य को 23 जून तक कर लें और सभी नेता एवं कार्यकर्ता इस कार्य में अपना योगदान दें। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक केहर सिंंह रावत, मेहर चंद गहलौत, एलडी वर्मा, राजेन्द्र बैंसला, वीरपाल दीक्षित व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed