फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Preparing wooden nests for birds

पक्षियों के लिए तैयार कर रहे लकड़ी के घोंसले

Mon, 11 Apr 2022 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Preparing wooden nests for birds
पलवल। पर्यावरण सचेतक समिति ने पक्षियों को बचाने के लिए लकड़ी के घोंसले बनाने का कार्य शुरू किया है। इन घोंसलों को विभिन्न स्थानों पर रखा जाएगा, ताकि तपती धूप से पक्षियों को बचाया जाएगा। पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम भी समिति द्वारा किया जाएगा। अभियान समिति के संयोजक आचार्य राम कुमार बघेल के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

रामकुमार बघेल ने बताया कि बढ़ती गर्मी से मनुष्यों के साथ-साथ पशु-पक्षियों का जीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। धरती के बढ़ते तापमान को संतुलित करने में पेड़ों के साथ पक्षियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। पक्षियों के लिए पानी पीने हेतु मिट्टी के बर्तन रखने तथा लकड़ी के घोंसलों को संस्था सदस्य स्वयं तैयार कर मंदिर, धर्मशाला तथा पार्कों में लगाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी को बेसहारा जीवों के लिए अपने आसपास भोजन-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। हर रोज बढ़ता तापमान हम सबके साथ इनके लिए भी प्राण घातक साबित हो रहा है। अभियान में मास्टर मानिक चंद, मास्टर थानसिंह, देव, ईश्वरराज, अमरपाल, गजेंद्र, डॉक्टर नरेंद्र योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed