फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Preparations completed to organize Dussehra fair in Hodal without departmental permission

Palwal News: होडल में बिना विभागीय अनुमति के दशहरा मेला लगाने की तैयारियां पूरीं

Mon, 23 Oct 2023 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Preparations completed to organize Dussehra fair in Hodal without departmental permission
- एसडीएम ने जिला उपायुक्त को लिखा पत्र, विधायक ने मुख्यमंत्री से बात कर कहा, बुराई पर अच्छाई की होगी जीत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। शहर में पुरातत्व विभाग के प्राचीन सत्ती सरोवर में विभाग की बगैर अनुमति के रामलीला सेवा समिति द्वारा दशहरे के पर्व पर होने वाले मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरोवर में रावण व मेघनाद सहित कुंभकरण पुतले खड़े हो चुके हैं। एसडीएम ने दशहरे के मेले को लेकर जिला उपायुक्त व डीएसपी को पत्र लिखकर जानकारी दी है। वहीं विधायक जगदीश नायर ने कहा कि मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात की है बुराई की अच्छाई पर जीत होगी और दशहरे के मेले के संदर्भ में जिला प्रशासन जल्द अपनी सहमति जारी करेगा।
बता दें कि पुरातत्व विभाग के निदेशक अमित खत्री द्वारा शहर में सत्ती सरोवर में दो वर्षों से मनाए जाने वाले दशहरे के मेले को लेकर विभाग की ओर से असहमति जता दी गई है और जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर भेज दिया है। पत्र के बाद एसडीएम रणबीर सिंह लोहान व डीएसपी सज्जन सिंह ने मेला आयोजित करने वाली रामलीला सेवा समिति के सदस्यों से बात की, लेकिन दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई। रविवार को एसडीएम रणवीर सिंह ने समिति के सदस्यों के साथ बैठक की, परंतु कोई हल नहीं निकला। सोमवार को एसडीएम ने घटना की जानकारी जिला उपायुक्त नेहा सिंह व डीएसपी सज्जन कुमार को भेज दी।
विज्ञापन

मेला समिति ने तैयारियां कीं तेज
वहीं मेला समिति के सदस्यों ने सरोवर में दशहरे के मेले को लेकर तैयारियां तेज कर दीं हैं और रावण व कुंभकरण सहित मेघनाद के पुतलों को खड़ा कर मेले की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। वहीं विधायक जगदीश नायर ने दशहरे के मेले को लेकर पुरातत्व विभाग द्वारा अनुमति नहीं देने के मामले की जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दी। मुख्यमंत्री से बात होने के बाद नायर ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत होगी। सोमवार देर तक दशहरे के मेले के लिए उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से अनुमति मिल जाएगी। खबर लिखे जाने तक मेले की अनुमति के बारे में प्रशासनिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed