फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police ready for security on Independence Day

Palwal News: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद

Sat, 12 Aug 2023 11:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 12 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Police ready for security on Independence Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। नूंह हिंसा को देखते हुए जिले में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस टीम ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के नेतृत्व में जिले में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी दे रहे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जहां पूरी-पूरी रात पुलिस टीमें गश्त कर रही हैं, वहीं दूसरे जिलों व राज्यों से आने वाले वाहनों की भी गहनता से जांच की जा रही है।
वहीं जिला पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस से पहले नौरंगाबाद हथीन में होने वाली महापंचायत तैनात कर दिया है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पलवल जिले में हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें तथा आपराधिक किस्म के लोगों पर पूरी नजर रखें। साथ ही रात्रि गश्त व पेट्रोलिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने आदेश दिए हैं कि स्वतंत्रता दिवस तक सभी चौराहों, राजमार्गों, पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की जाए। होटलों, ढाबों, धर्मशालाओं के अलावा गेस्ट हाउस, रेलवे स्टेशनों तथा बस अड्डा की सुरक्षा भी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रात्रि गश्त के दौरान पकड़े कई आरोपी
पुलसि अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के निर्देश पर बढ़ाई गई रात्रि गश्त तथा पेट्रोलिंग के दौरान जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी, मादक पदार्थ तस्करी, हत्या , चोरी, अवैध हथियार रखने के आरोप में 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से पुलिस टीम ने 2 देसी कट्टा, जुआ एवं सट्टा खेलते हुए पकड़े गए लोगों से 7560 रुपये, 142 बोतल देसी, 71 बोतल अंग्रेजी, 144 बोतल बियर शराब एवं 6 लीटर लाहन/कच्ची शराब तथा 510 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर किसी तरह की घटना न घटे उसके लिए पुलिस टीम पूरी तरह से तैयार है। चारों तरफ खासकर मेवात की तरफ से आने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाए गए हैं तथा उन नाकों पर हर वाहन की जांच की जा रही है। ताकि कोई आपराधिक व्यक्ति किसी घटना को अंजाम न दें। पुलिस टीम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। लोग शांति बनाए रखें।
- लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article