फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police raids illegal firecracker factory, two arrested

Palwal News: पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्टरी पर मारा छापा ,दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police raids illegal firecracker factory, two arrested
खाइका गांव में कीकरों के पेड़ों के बीच बनाए जा रहे थे पटाखे
विज्ञापन

हथीन। पुलिस ने एक अवैध पटाखा फैक्टरी पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान खाइका गांव के निवासी रोबिन और नूंह जिला के नगीना निवासी आसिफ के रूप में हुई है। वहीं, एक अन्य आरोपी खाइका गांव निवासी आरिफ मौके से भाग गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने मौके से पांच पेटियां बरामद की हैं। 210 पैकेट पटाखे के साथ एक पैकिंग मशीन भी बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर प्रदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम नांगल जाट गांव के बस अड्डे पर गश्त कर रही थी। इस बीच सूचना मिली कि खाइका गांव में कीकरों के पेड़ों के बीच अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो वहां तीन लोग पटाखों की पैकिंग कर रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने रोबिन और आसिफ को मौके पर ही पकड़ लिया। तीसरा आरोपी खाइका गांव का आरिफ भाग गया। आरोपियों के पास पटाखों का कोई लाइसेंस अथवा परमिट नहीं मिला। उनके खिलाफ बहीन थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed