फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police launches strict drive against illegal DJ and firecracker bullets, challans worth Rs 50 lakh in a week

Palwal News: अवैध डीजे और पटाखा बुलेट के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान, एक सप्ताह में 50 लाख का चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police launches strict drive against illegal DJ and firecracker bullets, challans worth Rs 50 lakh in a week
पुलिस ने ट्रैक्टरों पर लगे डीजे, गैरकानूनी सायरन और पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। एक सप्ताह तक चले अभियान के तहत पुलिस ने ट्रैक्टरों पर लगाए गए अवैध डीजे, गैरकानूनी सायरन और पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों के चालान किए गए और भारी जुर्माना लगाया गया।



यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देश पर जिलेभर में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वैट टीम, शहर के थाना प्रबंधक और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की। जांच में नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों के चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के तहत केवल एक सप्ताह में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 2487 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही करीब 50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन



एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि अवैध डीजे और पटाखा बुलेट से निकलने वाली तेज आवाजें ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं। जिससे आमजन, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को परेशानी होती है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article