Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police kept running on rumors of leopard coming

तेंदुआ आने की अफवाहों पर दौड़ती रही पुलिस

Tue, 01 Sep 2020 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police kept running on rumors of leopard coming
तेंदुआ आने की अफवाहों पर दौड़ती रही पुलिस
विज्ञापन

पलवल। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुआ आने की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कुछ दिन पहले गांव देवली, मांदकौल, ततारपुर में तेंदुआ आने की अफवाह फैली, वहीं बीती रात शहर के नजदीक एक फार्म हाउस में तेंदुआ की सूचना पर पुलिस चक्कर काटती रही।
गांव असावटा, कुसलीपुर, छज्जूनगर, अटोहां व बहरौला आदि गांवों के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी तेंदुआ आने की अफवाह फैल रही है। गांव देवली और मांदकौल में तेंदुआ आने का फर्जी वीडियो भी वायरल हुआ। कैंप थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर यादराम ने बताया कि बीती रात गांव असावटा के सरपंच योगेश ने फोन कर बताया कि जंगल में तेंदुए की दहाड़ सुनाई दे रही है। सूचना पर पुलिस ने असावटा, रामनगर, भरत कॉलोनी और सैनी नगर का मुआयना किया। अंत में तेंदुआ आने की सूचना फर्जी पाई गई। इसी प्रकार गांव देवली में तेंदुआ आने की बात कही गई। गदपुरी पुलिस थाना प्रभारी जंगशेर ने बताया कि तेंदुआ की सूचना पर वे गांव देवली और मांदकौल गए थे। लोगों से बातचीत और सरपंच से जानकारी लेने पर पता चला कि तेंदुआ आने की सूचना फर्जी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। मंगलवार सुबह भी पुलिस ने तेंदुआ को लेकर कई क्षेत्रों का मुआयना किया लेकिन कुछ नहीं मिला। गांव के सरपंचों से कहा गया है कि वे ठीकरी पहरे लगवाएं और कहीं तेंदुआ या हिंसक जंगली जानवर दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ के बाद फैली अफवाहें
कुछ दिनों पहले पास के बल्लभगढ़ क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की बात सामने आई थी। उसके बाद से ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुआ आने की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। आए दिन किसी ने किसी गांव में तेंदुआ आने की अफवाहें फैल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed