फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Poles were beaten a lot, yet the copying did not stop

खूब मारे डंडे, फिर भी नहीं रुकी नकल

Fri, 15 Apr 2022 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Poles were beaten a lot, yet the copying did not stop
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं के शुक्रवार को हुए रसायन व एकाउंटेंसी के पेपर में पुलिस की सख्ती के बावजूद खूब नकल चली। पुलिस ने नकल फेंकने वालों को खूब डंडे उड़ाए, पकड़कर पुलिस गाड़ियों में डालकर थाने भी ले गए, लेकिन फिर भी लोग नकल फेंकने से बाज नहीं आए। पुलिस डंडे बरसाकर दूसरी तरफ नकल फेंकने वालों को भगाने जाती तो उधर आकर लोग नकल फेंकने लगते। पुलिस कर्मी भी पेपर खत्म होने तक नकल फेंकने वालों से परेशान रहे। अंदर सुपरवाइजर भी नकल फेंकने वालों से परेशान नजर आए। वहीं रसायन व एकाउंटेंसी के पेपर में कठिन सवाल आने के कारण परीक्षार्थी भी खासे परेशान रहे तथा बाहर से नकल फेंकने वालों को चिल्ला-चिल्लाकर तीन नंबर तो कभी एक-एक नंबर वाले सवालों की पर्चियों देने की प्रार्थना करते रहे।
विज्ञापन

पेपरों का निरीक्षण करने केंद्रों पर पहुंचे शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों ने नकल करते 13 परीक्षार्थियों को पकड़कर केस बनाए। जैसे ही उड़नदस्ते केंद्रों पर पहुंचते, बाहर से शोर मचना शुरू हो जाता तो छात्र नकल फेंकने देते थे और उड़नदस्तों के जाते ही फिर से नकल करना शुरू कर देते। जिले के हर परीक्षा केंद्र पर यही हाल रहा। पढ़ाई करने वाले बच्चे भी नकल फेंकने वालों के कारण परेशान रहे तथा ठीक से पेपर नहीं कर पा रहे थे। परीक्षार्थी रजत कुमार ने बताया कि मैंने पूरे साल पढ़ाई की, ताकि अच्छे अंक ला सकूं, लेकिन आज पेपर में नकल फेंकने वालों के कारण बेहद परेशान रहा तथा ठीक से पेपर तक नहीं कर पा रहा था। वहीं छात्रा सुनीता ने बताया कि नकल फेंकने वालों के कारण बेहद परेशानी हुई। प्रशासन व शिक्षा विभाग को इस पर रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन

जिले में सभी परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को नकल करते हुए 13 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है। वहीं पुलिस ने कई केंद्रों से नकल करने वाले गिरफ्तार किए हैं। आगे भी सख्ती बरती जाएगी तथा अन्य पेपरों के मुकाबले कम नकल चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed