{"_id":"600ef0698ebc3ef9235ce024","slug":"pledge-to-get-officers-to-vote-palwal-news-noi561942111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को दिलवाई मतदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को दिलवाई मतदान की शपथ
विज्ञापन
पलवल। जिला प्रशासन की तरफ से सोमवार को जिला सचिवालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एसडीएम ने सभी अधिकारियों को मतदान शपथ दिलाई।
एसडीएम कंवर सिंह ने शपथ दिलवाई कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, यह शपथ लेेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे व स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट की बड़ी भूमिका है। 18 वर्ष के युवा अपना नाम निर्वाचन नामावली में दर्ज कराते हुए वोटर पहचान पत्र अवश्य बनवाएं। इससे पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चंडीगढ़ मुख्यालय से प्रदेश के सभी जिलों में सीधा प्रसारण किया गया। इस मौके पर सीटीएम अंकिता अधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र बजाड़, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल आदि मौजूद रहे।
मतदाता दिवस मनाया गया
हथीन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडकोला में मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बीएलओ सुपरवाइजर सूबे सिंह ने सभी सदस्यों, बीएलओ और विद्यार्थियों को मतदाता दिवस के इतिहास, मतदान की महत्ता और मतदान के लिए बुद्धि और विवेक के उपयोग की बात विस्तार से समझाया। प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव ने बताया कि आज का युवा कल के स्वस्थ, सुंदर, सुरक्षित और स्वर्णिम भारत का निर्माता है। प्रधानाचार्य ने तंबाकू रोकथाम दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों व समाज के सभी सदस्यों को सभी प्रकार के नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर प्रवक्ता कपिल, सत्यदेव, विजयवीर, राजबाला, मैकस आटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद के अनुज मेहता, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
होडल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मतदाता दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स व राष्ट्रीय कैडेट कोर के विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार गौरव राजोरिया मुख्य अतिथि रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग ने की। जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत ने बताया संस्था के स्वयंसेवकों द्वारा मतदाताओं को मतदान व अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर जिला प्रशिक्षक हरीश चंद, प्रभु दयाल हंस, जिला प्रशिक्षक गाइड गीता देवी, अनु चौधरी, जिला सह संयोजक विष्णु गौड़, नरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।