{"_id":"68545b09c4c23af7c10a9854","slug":"pilot-rehearsal-will-be-held-today-at-netaji-subhash-chandra-bose-stadium-palwal-news-c-24-1-no11004-115537-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आज होगी पायलट रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आज होगी पायलट रिहर्सल
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कई गांवों में निकाली गईं योग जागरण यात्राएं, स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। विश्व योग दिवस को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को कई गांवों में योग जागरण यात्राएं निकाली गईं और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। वहीं शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, पलवल में सुबह सात से आठ बजे तक योग की पायलट रिहर्सल आयोजित की जाएगी।
जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ संजीव कुमार के नेतृत्व में योग दिवस की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डॉ संजीव कुमार ने बताया कि योग दिवस से पहले पायलट रिहर्सल शुक्रवार को होगी। इसमें जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, योग संस्थाएं, सामाजिक संगठन और आरडब्ल्यूए सोसाइटीज भाग लेंगी।
बृहस्पतिवार को सभी योग सहायकों द्वारा जिले के प्रमुख गांवों में योग जागरण यात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं के माध्यम से “योग युक्त हरियाणा, नशा मुक्त हरियाणा” तथा “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” जैसे नारों से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यस्थल पर मिलेगा पांच मिनट का ‘वाई-ब्रेक’--
सरकारी कर्मचारियों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अब हरियाणा में कार्यस्थलों पर पांच मिनट का ''''वाई-ब्रेक'''' (योगा ब्रेक) शुरू किया जाएगा। ‘वाई-ब्रेक’ यानी वर्कप्लेस योग ब्रेक के तहत प्रतिदिन पांच मिनट का एक योग सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें आंखों, कंधों, कमर और शरीर के अन्य भागों से संबंधित सरल योग क्रियाएं और आसन कराए जाएंगे। इससे कर्मचारी मानसिक रूप से तरोताजा होकर कार्य कर सकेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
महिलाओं की अधिक भागीदारी पर जोर
उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि जिने में 21 जून को योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में सभी विभागों की ओर से महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि भाग लेने के लिए खिलाड़ियों, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय व विद्यालयों के विद्यार्थियों, आंगनबाड़ी वर्करों, महिला पुलिस सहित सभी वर्गों को जागरूक किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। विश्व योग दिवस को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को कई गांवों में योग जागरण यात्राएं निकाली गईं और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। वहीं शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, पलवल में सुबह सात से आठ बजे तक योग की पायलट रिहर्सल आयोजित की जाएगी।
जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ संजीव कुमार के नेतृत्व में योग दिवस की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डॉ संजीव कुमार ने बताया कि योग दिवस से पहले पायलट रिहर्सल शुक्रवार को होगी। इसमें जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, योग संस्थाएं, सामाजिक संगठन और आरडब्ल्यूए सोसाइटीज भाग लेंगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सभी योग सहायकों द्वारा जिले के प्रमुख गांवों में योग जागरण यात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं के माध्यम से “योग युक्त हरियाणा, नशा मुक्त हरियाणा” तथा “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” जैसे नारों से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यस्थल पर मिलेगा पांच मिनट का ‘वाई-ब्रेक’